मुख्य सामग्री पर जाएँ
Jai Bhole लोगो Jai Bholeजय भोले 1

Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख

Hanuman ji ki Ashta Siddhi || Hanuman navnidhi

हनुमान जी की आठ सिद्धियां एवं नव निधियां अपने भक्तो को आठ प्रकार की सिद्धयाँ तथा नौ प्रकार की निधियाँ प्रदान कर सकते हैं ऐसा सीतामाता ने उन्हे वरदान दिया....

ashta siddhi navnidhi

इस लेख/कथा के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर लाभ ले सकते हैं।

हनुमान जी की आठ सिद्धियां एवं नव निधियां

*****अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता । अस बर दीन्ह जानकी माता ।। *****

उप्पर दी गयी हनुमान चालीसा की चौपाई के अनुसार बजरंग बलि अपने भक्तो को आठ प्रकार की सिद्धयाँ तथा नौ प्रकार की निधियाँ प्रदान कर सकते हैं ये वरदान बजरंगबली को सीतामाता द्वारा प्राप्त है। यह अष्ट सिद्धियां बड़ी ही चमत्कारिक होती है जिसकी बदौलत हनुमान जी ने असंभव से लगने वाले काम आसानी से सम्पन किये थे। इस लेख में हम आपको अष्ट सिद्धि एवं नौ निधियों और भगवत पुराण में वर्णित दस गौण सिद्धियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है अगर आपको ये लेख पसंद आये तो इससे शेयर जरूर करे इस लेख में सभी बाते पुराने ग्रंथो द्वारा ली गयी है जैसे रामायण, हनुमान चालीसा, महाभारत इत्यादि।

अष्ट सिद्धि (Ashta Siddhi)नव निधियां (Nav Nidhi)
अणिमा सिद्धिपद्म निधि
महिमा सिद्धिमहापद्म निधि
गरिमा सिद्धिनील निधि
लघिमा सिद्धिमुकुंद निधि
प्राप्ति सिद्धिनन्द निधि
प्राकाम्य सिद्धिमकर निधि
ईशित्व सिद्धिकच्छप निधि
वशित्व सिद्धिशंख निधि
-खर्व निधि

हनुमान जी की अष्ट सिद्धि (Ashta Siddhi)

हनुमान जी अष्ट सिद्धि के दाता है ये अष्टसिद्धी जिसके भी पास होती है वो संसार का स्वामी होता है। इन सिद्धियों में बहुत ताकत होती है इन सिद्धियों की वजह से ही हनुमान जी रामायण काल एवं महाभारत के युग में इतने बड़े बड़े काम कर पाए , हनुमान जी को जिन आठ सिद्धियों का स्वामी एवं दाता बताया गया है वे आठ सिद्धियां कुछ इस प्रकार हैं। इस बात का उल्लेख श्री हनुमान चालीसा में भी है

1.पहली अणिमा सिद्धि

अणिमा सिद्धि के बल पर हनुमान जी कभी भी अति सूक्ष्म रूप धारण कर सकते हैं। इस सिद्धि का उपयोग हनुमान जी ने तब किया था जब वे समुद्र पार कर लंका पहुंचे थे। हनुमानजी ने अणिमा सिद्धि का उपयोग करके अति सूक्ष्म रूप धारण किया और पूरी लंका का निरीक्षण किया था। अति सूक्ष्म होने के कारण हनुमानजी के विषय में लंका के लोगों को पता तक नहीं चला।

2. दूसरी महिमा सिद्धि

महिमा सिद्धि के बल पर हनुमान ने कई बार विशाल रूप धारण किया है। जब हनुमानजी समुद्र पार करके लंका जा रहे थे, तब बीच रास्ते में सुरसा नामक राक्षसी ने उनका रास्ता रोक लिया था। उस समय सुरसा को परास्त करने के लिए हनुमानजी ने स्वयं का रूप सौ योजन तक बड़ा कर लिया था। इसके अलावा माता सीता को श्रीराम की वानर सेना पर विश्वास दिलाने के लिए महिमा सिद्धि का प्रयोग करते हुए स्वयं का रूप अत्यंत विशाल कर लिया था।

3.तीसरी गरिमा सिद्धि

गरिमा सिद्धि की मदद से हनुमान जी स्वयं का भार किसी विशाल पर्वत के समान कर सकते हैं। गरिमा सिद्धि का उपयोग हनुमान जी ने महाभारत के समय में भीम के समक्ष किया था। एक समय भीम को अपनी शक्ति पर घमंड हो गया था। उस समय भीम का घमंड तोड़ने के लिए हनुमान जी एक वृद्ध वानर रूप धारण करके रास्ते के बीच में अपनी पूंछ फैलाकर बैठे हुए थे। भीम ने देखा कि एक वानर की पूंछ से रास्ते में फैली हुई है, तब भीम ने वृद्ध वानर से कहा कि वे अपनी पूंछ रास्ते से हटा लें। तब वृद्ध वानर ने कहा कि मैं वृद्धावस्था के कारण अपनी पूंछ हटा नहीं सकता, आप स्वयं हटा दीजिए। इसके बाद भीम वानर की पूंछ हटाने लगे, लेकिन पूंछ टस से मस नहीं हुई। भीम ने पूरी शक्ति का उपयोग किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस प्रकार भीम का घमंड टूट गया।

4. चौथी लघिमा सिद्धि

लघिमा सिद्धि से हनुमान जी स्वयं का भार बिल्कुल हल्का कर सकते हैं और पलभर में वे कहीं भी आ-जा सकते हैं। जब हनुमान जी अशोक वाटिका में पहुंचे, तब वे अणिमा और लघिमा सिद्धि के बल पर सूक्ष्म रूप धारण करके अशोक वृक्ष के पत्तों में छिपे थे। इन पत्तों पर बैठे-बैठे ही सीता माता को अपना परिचय दिया था।

5. पांचवी प्राप्ति सिद्धि

प्राप्ति सिद्धि की मदद से हनुमानजी किसी भी वस्तु को तुरंत ही प्राप्त कर लेते हैं। पशु-पक्षियों की भाषा को समझ लेते हैं, आने वाले समय को देख सकते हैं। रामायण में प्राप्ति सिद्धि के उपयोग से हनुमानजी ने सीता माता की खोज करते समय कई पशु-पक्षियों से चर्चा की थी। माता सीता को अशोक वाटिका में खोज लिया था।

6. छट्टी प्राकाम्य सिद्धि

प्राकाम्य सिद्धि की मदद से हनुमानजी पृथ्वी गहराइयों में पाताल तक जा सकते हैं, आकाश में उड़ सकते हैं और मनचाहे समय तक पानी में भी जीवित रह सकते हैं। प्राकाम्य सिद्धि से हनुमानजी चिरकाल तक युवा ही रहेंगे। साथ ही, वे अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी देह को कारण कर सकते हैं। प्राकाम्य सिद्धि से वे किसी भी वस्तु को चिरकाल तक प्राप्त कर सकते हैं। प्राकाम्य सिद्धि की मदद से ही हनुमानजी ने श्रीराम की भक्ति को चिरकाल का प्राप्त कर लिया है।

7.सातवीं ईशित्व सिद्धि

ईशित्व सिद्धि की मदद से हनुमान जी को दैवीय शक्तियां प्राप्त हुई हैं। ईशित्व के प्रभाव से हनुमानजी ने पूरी वानर सेना का कुशल नेतृत्व किया था। ईशित्व सिद्धि के कारण ही उन्होंने सभी वानरों पर श्रेष्ठ नियंत्रण रखा। साथ ही, ईशित्व सिद्धि से हनुमानजी किसी मृत प्राणी को भी फिर से जीवित कर सकते हैं।

8.आठवीं वशित्व सिद्धि

वशित्व सिद्धि के प्रभाव से हनुमानजी जितेंद्रिय हैं और मन पर नियंत्रण रखते हैं। वशित्व के कारण हनुमानजी किसी भी प्राणी को तुरंत ही अपने वश में कर लेते हैं। हनुमान के वश में आने के बाद प्राणी उनकी इच्छा के अनुसार ही कार्य करता है। वशित्व के प्रभाव से हनुमानजी अतुलित बल के धाम हैं।

हनुमान जी की नौ निधियां (nav nidhi ke naam)

श्री हनुमान चालीसा में हनुमान जी की नव निधियों का वर्णन किया गया है। ये नव निधिया बहुत शक्तिशाली होती है ये निधिया अगर किसी व्यक्ति को मिल जाये तो ये उसके जीवन को बहुत आनंदित बना देती है फिर व्यक्ति को किसी और चीज की जरूरत नहीं होती निचे इनके विस्तार के बारे में जानते है। हनुमान जी प्रसन्न होने पर जो नव निधियां भक्तों को देते है वो इस प्रकार है।

1. पद्म निधि :

पद्म निधि लक्षणो से संपन्न मनुष्य सात्विक(satvik) होता है तथा स्वर्ण,चांदी आदि का संग्रह करके दान करता है ।

2. महापद्म निधि

महापद्म निधि से लक्षित व्यक्ति अपने संग्रहित धन आदि का दान धार्मिक जनों में करता है ।

3. नील निधि

निल निधि से सुशोभित मनुष्य सात्विक तेजसे संयुक्त होता है। उसकी संपति तीन पीढीतक रहती है।

4. मुकुंद निधि

मुकुन्द निधि से लक्षित मनुष्य रजोगुण संपन्न होता है वह राज्यसंग्रह में लगा रहता है।

5. नन्द निधि

नन्द निधि युक्त व्यक्ति राजस और तामस गुणोंवाला होता है वही कुल का आधार होता है ।

6. मकर निधि

मकर निधि संपन्न पुरुष अस्त्रों का संग्रह करनेवाला होता है ।

7. कच्छप निधि

कच्छप निधि लक्षित व्यक्ति तामस गुणवाला होता है वह अपनी संपत्ति का स्वयं उपभोग करता है ।

8. शंख निधि

शंख निधि एक पीढी के लिए होती है।

9. खर्व निधि

खर्व निधिवाले व्यक्ति के स्वभाव में मिश्रीत फल दिखाई देते हैं ।

हनुमानजी की दस गौण सिद्धियां:

पिछले लेखों में आपने महाबली हनुमान की अष्ट सिद्धियों और नौ निधियों के विषय में पढ़ा। इसके अतिरिक्त पवनपुत्र के पास 10 गौण सिद्धियों के होने का भी वर्णन है। ये गोपनीय और रहस्य्मयी 10 गौण सिद्धियां जिस किसी के पास भी होती हैं वो अजेय हो जाता है। भागवत पुराण में श्रीकृष्ण ने भी इन १० गौण सिद्धियों के महत्त्व का वर्णन किया है।

🙏 दिव्य संकल्प

अपनी मनोकामना के लिए संकल्प के साथ पाठ या पूजा करवाएं।

Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।

Articles for you
Beej Mantras Of All Planets | समस्त ग्रहों के बीज मंत्र
👁️ 5,742

Beej Mantras Of All Planets

·

सभी ग्रहों के बीज मंत्र एवं गृह शांति के उपाय,बीज मंत्र द्वारा ग्रह शांति, ज्यादा जानकारी के लिए पढ़े...

सूर्य नमस्कार के 12 मंत्र कौन से हैं? जानें surya namaskar की पूरी विधि
👁️ 0

surya namaskar

·
surya namaskar +

सूर्य नमस्कार: 12 मंत्र, विधि, सूर्य प्रणाम और महत्व जानें। सूर्य के 12 नामों के साथ सूर्य नमस्कार करने की पारंपरिक विधि, सूर्य प्रणाम मंत्र, अर्घ्य और धार्मिक महत्व पढ़ें।

Nag Stotra ke 5 labh | काल सर्प दोष एवं पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा
👁️ 9,526

nag stotra ke labh

·

पढ़िए नाग स्तोत्र पढ़ने के 5 लाभ मिलगा काल सर्पदोष और पितृदोष से छुटकारा,होने लगेगी धन की प्राप्ति

माँ कात्यायनी की पूजा कैसे करें? जानें पूजन विधि, बीज मंत्र, कवच और भोग
👁️ 8,718

how to worship maa katyayini on navratri day 6 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

माँ कात्यायनी की पूजा विधि, बीज मंत्र, ध्यान, स्तोत्र, कवच और भोग जानें। साथ ही जानें नवरात्रि के छठे दिन का रंग 2026 और पूजा का महत्व।

हनुमान जी का विवाह क्यों और किससे हुआ था? जानिए पूरा रहस्य
👁️ 8,667

hanuman ji ke vivah ki kahani

·
Hanuman + story + katha +

हनुमान जी के विवाह का रहस्य जानिए हनुमान जी का विवाह क्यों हुआ, उनकी पत्नी कौन थीं, उनके पुत्र का उल्लेख कहां मिलता है और पराशर संहिता क्या बताती है।

purshottam maas or adhik maas - दान, धर्म, पूजन का महत्व
👁️ 5,872

purshottam maas or adhik maas

·

शास्त्रों के अनुसार हर तीसरे साल सर्वोत्तम यानी पुरुषोत्तम मास की उत्पत्ति होती है पुरुषोत्तम मास इस वर्ष 18 सितम्बर2020 से प्रारम्भ होकर 16अक्टूम्बर2020 को समाप्त होगा...

diwali puja samagri and vidhi in hindi
👁️ 8,413

diwali puja samagri and vidhi in hindi

·

दीपावली पूजन मुहूर्त एवँ महत्व: माँ को वस्त्र में लाल या पीले रंग का रेशमी वस्त्र प्रिय है लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल में ही करना चाहिए और यह समय संध्या...

सर्व पितृ अमावस्या 2026: कब है अमावस्या, तिथि, महत्व, श्राद्ध विधि और क्या करें
👁️ 0

sarva pitra amavasya

·
amavasya + pitra paksha +

Sarva Pitru Amavasya 2026 की सही तारीख जानें। 10 अक्टूबर को Amavasya पर क्या करें, श्राद्ध-तर्पण की विधि, शुभ मुहूर्त, पितृ मोक्ष और जरूरी नियम यहां पढ़ें।

why to wear janeu and its benefits
👁️ 5,765

why to wear janeu and its benefits

·

जनेऊ में तीन धागे होते है, यह तीनों धागे आदमी के तीन ऋण का प्रतीक होते हैं भारतीय संस्कृति में जनेऊ का अतिमहत्वपूर्ण स्थान है जनेऊ को उपवीत, यज्ञसूत्र, व्रतबन्ध...

Makar Sankranti 2023 | मकर संक्राति पर कैसे करे पूजन, क्या करे दान, मकर सक्रांति का महत्व
👁️ 6,261

Makar Sankranti

·

जानिए मकर संक्राति पर कैसे करे पूजन, क्या करे दान एवं जानिए मकर सक्रांति पर स्नान एवं दान का महत्व

Guru Purnima
👁️ 9,910

Guru Purnima

·

What is guru purnima, Why we celebrate guru purnima, गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः

जिससे सबसे ज्यादा प्यार था, वही एक दिन चला गया, तो प्रेमानंद जी महाराज की ये सीख समझ लें
👁️ 0

Jisse Sabse Zyada Pyaar Tha Wahi Ek Din Chala Gaya

·
Premanand Ji Maharaj + premanand maharaj +

जानिए प्रेमानंद जी महाराज की सीख कि जिससे सबसे ज्यादा प्यार था, उसके चले जाने पर मन को कैसे संभालें। नाम जप, सत्संग और आध्यात्मिक ज्ञान से जीवन की सच्चाई समझें।

कजली तीज पूजन विधि एवं व्रत कथा | राजस्थान में कजली तीज कहां की प्रसिद्ध है?
👁️ 7,127

कजली तीज पूजन विधि एवं व्रत कथा

·

भादो कृष्ण तृतीया कजली तीज, पूजन विधि, कजली तीज पर चंद्रमा को अर्घ्य देने की विधि एवं कजली तीज व्रत कथा.....

how to worship maa shailputri on navratri day 1 puja vidhi and beej mantra
👁️ 9,189

how to worship maa shailputri on navratri day 1 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

माँ शैलपुत्री पूजन विधि, बीज मंत्र ,पाठ,कवच एवं भोग: पहले दिन माँ दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा होती है। पर्वतराज हिमालय के यहाँ पुत्री रूप में

Dhanteras Puja Vidhi in Hindi | Dhanteras Puja Muhurat 2022
👁️ 7,227

dhanteras pujan vidhi

·

धनतेरस पूजन विधि,Dhanteras Shubh Muhurat,Significance, Date And Time

भैरव चालीसा के लाभ | बटुक भैरव और काल भैरव की उत्पत्ति
👁️ 8,657

bhairav chalisa ke fayede

·

bhairav chalisa benefits in hindi,बटुक भैरव चालीसा के लाभ, काल भैरव चालीसा के लाभ, भैरव चालीसा के लाभ, बटुक भैरव और काल भैरव की उत्पत्ति

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section
🗨️