मुख्य सामग्री पर जाएँ
Jai Bhole लोगो Jai Bholeजय भोले 1

Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख

Ganesh Chaturthi date 2024 Pujan Vidhi | Ganesh Chaturthi Pujan Vidhi

गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त, गणेश चतुर्थी के दिन कैसे करे श्री गणेश का पूजन, गणेश चतुर्थी पूजन से परिवार में आएगी सम्पन्नता

Ganesh Chaturthi Pujan Vidhi

इस लेख/कथा के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर लाभ ले सकते हैं।



गणेश चतुर्थी कब है (Ganesh Chaturthi 2024 date)

साल २०२४ में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2024) शनिवार, 7 सितंबर 2024 के दिन है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मध्याह्न काल गणेश पूजा के उचित समय माना गया है। इस दौरान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कष्टों का निवारण होता है।

गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त, Ganesh Chaturthi 2024 Muhurat

भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि तिथि 06 सितंबर, 2024 को दोपहर 3:01 मिनट पर लग जाएगी वहीं चतुर्थी तिथि अगले दिन 07 सितंबर, 2024 शनिवार को शाम 5:37 मिनट पर समाप्त होगी।

गणेश चतुर्थी विशेष मुहूर्त

7 सितंबर, 2024 शनिवार को सुबह 11.03 मिनट से दोपहर 1.34 मिनट तक

गणेश चतुर्थी के दिन कैसे करे श्री गणेश का पूजन (Ganesh Chaturthi Pujan Vidhi)

श्री गणेश जी को प्रथम पूज्य कहा जाता है। श्री गणेश चतुर्थी का पर्व भारत देश मे ही नही अपितु विदेशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। श्री गणेश जी की कृपा मात्र से आपकी हर मनोकामना पूर्ण होती है आप हर क्षेत्र में तरक्की की ओर अग्रसर होते है । यह पर्व पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है । श्री गणेश जी की 10 दिनों तक विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है।

  1. आप चाहे तो बाजार से खरीदकर या स्वयं घर पर ही श्री गणेश जी की प्रतिमा बनाकर स्थापित कर सकते है। अगर आपके घर मे पूर्वजों के समय से ही प्रतिमा विराजित है तो भी उत्तम है।
  2. श्री गणेश जी महाराज , विघ्नहर्ता की स्थापना से पहले स्नान करने के बाद नए या साफ धुले हुए वस्त्र पहन लेवे।
  3. इसके पश्चात आप अपने मस्तक पर तिलक लगाएं और पूर्व दिशा की ओर मुख कर आसन पर बैठ जाये। आसन पीला या लाल होना चाहिए।
  4. श्री गणेश जी महाराज जी की प्रतिमा को किसी लकड़ी के पाटे या गेहूँ, मूंग, ज्वार के उपर लाल वस्त्र बिछाकर स्थापित करे।
  5. गणपति की प्रतिमा के दाएं - बाएं , रिद्धि - सिद्धि के प्रतीक के स्वरूप एक - एक सुपारी रखे।

सम्पूर्ण पूजन विधि ( Ganesh Chaturthi Pujan Vidhi)

सर्वप्रथम दाहिने तरफ घी का दीपक जलाएं। इसके पश्चात पूजा का संकल्प लेवे। फिर श्री गणेश जी का ध्यान करने के बाद उनका आह्वान करे। इसके बाद श्री गणेश जी को स्नान कराएं. सबसे पहले जल से, फिर पंचामृत से ओर पुनः शुद्ध जल से स्नान कराएं। अब श्री गणेश जी को जनेऊ अर्पण करें। उसके बाद श्री गणेश जी को रुई से इत्र लगाए। फिर गणपति की प्रतिमा पर सिंदूर , चंदन , अक्षत , गुलाल चढाये। इसके पश्चात श्री गणेश जी को सबूत धनियां, साबुत मूंग, हल्दी की गांठे अर्पण करें। उसके पश्चात गुलाब एवँ पीले पुष्पों की माला अर्पित करे। ( पीले पुष्प जरूर चढाये) । भगवान श्री गणेश जी को कनेर के पुष्प अतिप्रिय है तो कनेर के पुष्प जरूर अर्पण करें। उसके पश्चात श्री गणेश जी महाराज, रिद्धि - सिद्धि के स्वामी के श्रीफल भेंट करे. श्री फल पर दक्षिणा जरूर अर्पण करें। फिर नैवेध चढ़ावे, नैवेध में मोदक, गुड़ , मिठाई एवँ पीले फल चढाये। (केला श्री गणेश जी को प्रिय है।) घी में डूबी हुई पांच बतिया बनाकर एवँ कपूर जलाकर भगवान की आरती करे । उसके पश्चात दोनों हाथों में पुष्प लेकर भगवान श्री गणेश जी के चरणों मे पुष्पांजलि अर्पित करे। इसके पश्चात भगवान श्री गणेश जी से किसी भी भूल- चुक के लिए माफी मांगे । पूजा के अंत मे साष्टांग प्रणाम करें।

बच्चे / विधार्थी करे गणेश चतुर्थी पूजन:-

  1. पूजा के समय पीले वस्त्र पहने।
  2. पूजा के पश्चात गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करे।
  3. श्री गणेश जी के रोली का तिलक लगाने के पश्चात स्वयं रोली का तिलक लगाएं नित्य 10 दिन तक।
  4. श्री गणेश जी के नित्य गुड़ चढ़ाकर स्वयं गुड़ का प्रसाद ले।
  5. श्री गणेश जी के दूर्वा जरूर अर्पित करे।

वयस्क (पुरुष) करे गणेश चतुर्थी पूजन:-

  1. श्री गणेश चालीसा का पाठ करे।
  2. विघ्ननाशक गणपति स्त्रोत् का पाठ करे।
  3. ॐ गं गणपतये नमः का 10 दिन तक रोज पाँच मा-ला करे।

महिलाएं करे गणेश चतुर्थी पूजन:-

  1. श्री गणेश नामाष्टक स्त्रोत का पाठ करे।
  2. संतान प्राप्ति के लिए संतान प्राप्ति गणपति स्त्रोत का पाठ नित्य 10 दिन तक करे।
  3. श्री गणेश जी को कनेर के पुष्प अर्पण करें।
  4. शमी के पते अर्पण करे।

गणेश चतुर्थी पूजन से परिवार में आएगी सम्पन्नता:-

श्री गणेश चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा के बाद उन्हें गुड़ पर घी डालकर उन्हें अर्पित करे एवँ यह गुड़ गाय माता को खिला दे इससे आपके परिवार में नई खुशियों का संचार होगा एवँ सम्पूर्ण रूप से परिवार संपन्न एवँ स्वस्थ रहेगा।

गणेश चतुर्थी पर क्या नहीं करना चाहिए

गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा नही देखना चाहिए। चन्द्रमा देखने से लगता है चंद्रदोष। जानिए चंद्र दोष निवारण के उपाए।

🙏 दिव्य संकल्प

अपनी मनोकामना के लिए संकल्प के साथ पाठ या पूजा करवाएं।

Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।

Articles for you
Benefits of Shri Lakshmi Chalisa
👁️ 9,513

Benefits of Shri Lakshmi Chalisa

·

श्री लक्ष्मी चालीसा के लाभ: माँ लक्ष्मी सिर्फ शक्ति ही नही, बल्कि महाशक्ति है। जिनके आदि अन्त का रहस्य अनन्त है, ऐसी माँ लक्ष्मी का बहुत मामूली..

Dussehra 2026: दशहरा कब है? विजयादशमी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
👁️ 8,678

vijayadashami pujan vidhi

·
puja vidhi + Dussehra +

दशहरा 2026 कब है? जानिए विजयादशमी की तारीख, शुभ मुहूर्त, दशहरा पूजा विधि, शमी पूजा, अपराजिता पूजन और रावण दहन का महत्व। जानें दशहरा क्यों मनाया जाता है और विजयादशमी से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं।

Beej Mantras Of All Planets | समस्त ग्रहों के बीज मंत्र
👁️ 5,742

Beej Mantras Of All Planets

·

सभी ग्रहों के बीज मंत्र एवं गृह शांति के उपाय,बीज मंत्र द्वारा ग्रह शांति, ज्यादा जानकारी के लिए पढ़े...

ramayan chaupai
👁️ 7,092

ramayan chaupai

·

रामायण की 10 चौपाई जो बदल सकती है आपका जीवन और हो सकता है आपकी सभी समस्याओं का निवारण

शीघ्र धन प्राप्ति के 6 उपाय घर में रुकने लगेगा पैसा
👁️ 7,244

dhan prapti ke upay

·

यदि आप बहुत मेहनत करते है और धन लाभ नहीं हो रहा तो करे ये 6 उपाए माता लक्ष्य और भगवन शिव के आशीर्वाद से आपको भी होगा धन लाभ

why to wear janeu and its benefits
👁️ 5,765

why to wear janeu and its benefits

·

जनेऊ में तीन धागे होते है, यह तीनों धागे आदमी के तीन ऋण का प्रतीक होते हैं भारतीय संस्कृति में जनेऊ का अतिमहत्वपूर्ण स्थान है जनेऊ को उपवीत, यज्ञसूत्र, व्रतबन्ध...

radha kund
👁️ 8,191

radha kund

·

मथुरा नगरी से लगभग 26 किलोमीटर दूर गोवर्धन परिक्रमा में राधा कुंड नाम एक स्थान आता है जो कि परिक्रमा का प्रमुख पड़वा है......

गोवर्धन पूजा एवँ महत्व | Govardhan Puja
👁️ 8,965

govardhan puja

·

गोवर्धन पूजा एवँ महत्व: गोवेर्धन पर एक छोटा विचार गो+वर्धन = गोवर्धन हम अपने जीवन से, गौ को नहीं हटा सकते। हमारी ऐसी परंपराएं है जो ऐसा होने..

हनुमान चालीसा को सिद्ध कैसे करे | Hanuman chalisa sidhi
👁️ 5,390

हनुमान चालीसा को सिद्ध कैसे करे

·

कैसे पाये हनुमान जी का आशीर्वाद, कैसे करें हनुमान चालीसा की सिद्धि,केसे करे श्री हनुमान जी को प्रसन्न, जीवन के कष्टों को दूर करे श्री हनुमान चालीसा के द्वारा

घटस्थापना में जौ क्यों बोए जाते हैं? जानिए इस प्राचीन परंपरा का धार्मिक महत्व
👁️ 0

ghatasthapana me jau kyun boye jate hain

·
navratri + puja vidhi +

घटस्थापना में जौ क्यों बोए जाते हैं? जानिए नवरात्रि में जौ का धार्मिक महत्व, अंकुरों से जुड़ी मान्यताएं, जौ बोने की विधि और इस प्राचीन परंपरा का संदेश।

Dhanteras Puja Vidhi in Hindi | Dhanteras Puja Muhurat 2022
👁️ 7,227

dhanteras pujan vidhi

·

धनतेरस पूजन विधि,Dhanteras Shubh Muhurat,Significance, Date And Time

सावन 2025 की सम्पूर्ण जानकारी: तिथियाँ, सावन सोमवार व्रत, शिवरात्रि पूजा विधि और महत्व
👁️ 5,879

Sawan Ka Mahatva

·

जानें सावन 2025 की तारीखें, पहला और अंतिम सोमवार, सावन शिवरात्रि 2025 का समय, व्रत कथा और पूजन विधि। संपूर्ण जानकारी सिर्फ यहाँ!

how to get prosperity while sitting at home
👁️ 9,447

how to get prosperity while sitting at home

·

घर बैठे-बैठे सुख समृद्धि पाने के लिए क्या करे,8 important tips for prosperity and growth at home, प्रतिदिन घर पर ही साधारण कार्य करके घर - परिवार में खुशियां बटोर सकते है

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा की पूजा क्यों होती है? जानें मंत्र, कथा और भोग
👁️ 8,571

how to worship maa kushmanda on navratri day 4 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा की पूजा विधि, पावन कथा, बीज मंत्र, स्तोत्र, कवच और भोग के बारे में जानें। माँ की आराधना का महत्व पढ़ें।

who are saptarishi
👁️ 7,099

who are saptarishi

·

सप्तर्षि कौन है इनकी पूजन का महत्व,सप्तऋषि मंडल को रात्रि में उत्तरी गोलार्ध में देखा जा सकता है वेदों में तारों के बारे में वर्णन किया गया है...

जानिए Shani Dev की पूजा का सही तरीका | Shani Chalisa ke fayde
👁️ 9,351

Benefits of Shani Dev Puja

·

न्याय और संतुलन के प्रतीक शनिदेव की पूजा का महत्व,दान,शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले रंग

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section
🗨️