Jai Bhole · भजन संग्रह
gau mata ke bhajan | राधे राधे गाओगे तो गाय बच जाएगी
गौ माता का अद्भुत भजन - राधे राधे गाओगे तो गाय बच जाएगी गाय बच जाएगी तो लाज बच लाएगी
इस भजन के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसके बोल पढ़कर आनंद ले सकते हैं।
गौ माता का भजन
राधे राधे गाओगे तो गाय बच जाएगी ,
गाय बच जाएगी तो लाज बच लाएगी ।
राधे है कृपालु खूब वर्षा करवाएगी ,
खूब होगा चारा पानी , चिंता घट जाएगी ।
राधे राधे गाओगे तो गाय बच जाएगी ,
गाय बच जाएगी तो लाज बच लाएगी । ।
माता और बहनों में एक होड़ मच जाएगी ,
इतना देगी दान वे गुल्लक भर जाएगी ।
राधे राधे गाओगे तो गाय बच जाएगी ,
गाय बच जाएगी तो लाज बच लाएगी । ।
राधेजी उदार हैं , उधार नहीं राखेगी ,
दोनों हाथ देगी , वे तिजोरी भर जाएगी ।
राधे राधे गाओगे तो गाय बच जाएगी ,
गाय बच जाएगी तो लाज बच लाएगी ।।
धरती है गाय रूप , धर्म रूप बैल है ,
इनको बचाएँगे तो धरती बच जाएगी ।
राधे राधे गाओगे तो गाय बच जाएगी ,
गाय बच जाएगी तो लाज बच लाएगी ।।
दान बिना कोरी , राधे - राधे किस काम की ,
दान करो धर्म करो , राधे तब आएगी ।
राधे राधे गाओगे तो गाय बच जाएगी ,
गाय बच जाएगी तो लाज बच लाएगी ।।