Jai Bhole · भजन संग्रह
Aisi lagi lagan meera ho gayi magan lyrics | meera ke bhajan | meera bai bhajan
Aisi lagi lagan meera ho gayi magan lyrics, ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी
इस भजन के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसके बोल पढ़कर आनंद ले सकते हैं।
मीरा भजन - ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन
ऐसी लागी लगन , मीरा हो गई मगन ,ऐसी लागी लगन , मीरा हो गई मगन ,
वो तो गली - गली हरि गुण गाने लगी ।
महलों में पली , बन के जोगन चली ,
मीरा रानी दीवानी कहलाने लगी ।
ऐसी लागी लगन , मीरा हो गई मगन।।
कोई रोके नहीं , कोई टोके नहीं ,
मीरा गोविंद गोपाल गाने लगी ।
बैठी संतों के संग , रंगी मोहन के रंग ,
मीरा प्रेमी प्रीतम को मनाने लगी ,
वो तो गली - गली हरि गुण गाने लगी ।
ऐसी लागी लगन , मीरा हो गई मगन।।
राणा ने विष दिया , मानो अमृत पिया ,
मीरा सागर में सरिता समाने लगी ।
दुःख लाखों सहे , मुख से गोविंद कहे ,
मीरा गोविंद गोपाल गाने लगी ,
वो तो गली - गली हरि गुण गाने लगी ।
ऐसी लागी लगन , मीरा हो गई मगन।।