Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख
Rao Raja Surjan Singh - अकबर के सामने शर्ते रखने वाले राजा
अकबर भी घबरा गया जिससे राव राजा सुरजन सिंह अकबर के सामने 10 शर्ते रखने वाले राजा मानसिंह के साथ राव...
इस लेख/कथा के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर लाभ ले सकते हैं।
राव राजा सुरजन सिंह
राव सुरजन की अकबर के सामने शर्ते
1. बूंदी राजवंश की कोई लड़की कभी भी दिल्ली के बादशाह को नहीं दी जाएगी।
2. बूंदी राज्य से जजिया कर समाप्त किया जाएगा ।
3.बूंदी के राजा को अटक के बाहर युद्ध करने जाने के अधिकार में बादशाह द्वारा कोई अड़ंगा नहीं डाला जाएगा।
4.नेरोजा के उत्सव में बादशाह द्वारा आयोजित मीना बाजार में जिसमें राजपूतों और सामंतों की स्त्रियां शामिल होती है बूंदी से कोई भी स्त्री नहीं बुलाई जाएगी।
5. बूंदी के राजा को शाही दरबार में हथियार सहित जाने का अधिकार होगा। 6.बूंदी के देवी स्थानों की मर्यादा से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी ।
7.बूंदी के राजा को किसी भी हिंदू नरेश के अधिनस्थ रहने को बाध्य नहीं किया जाएगा।
8. शाही घोड़ों का चिन्ह मोदी की आरोही सेना पर नहीं थोपा जाएगा ।
9.दिल्ली प्रस्थान के समय मार्ग पर दिल्ली के लाल द्वार तक बूंदी के राजा बाजो नक्कारे से जाने के अधिकारी हो ।
10. बूंदी के राजा दिल्ली के बादशाह के समान अपनी राजधानी में हर तरह के मनोवांछित परिवर्तन करने के अधिकारी होंग।
उपरोक्त शर्तों के बाद संधि हो जाने पर सम्राट अकबर ने बूंदी नरेश सुरजन सिंह को राव के स्थान पर राजा की उपाधि देकर तीर्थ स्थान काशी में महल बनवाने का अधिकार दे दिया। जिस समय संधि के बच्चा रावत सुरजन ने रणथंबोर खाली किया तब किले से दो भगवान की मूर्तियां दो तोपे( धुधावणी और कड़क बिजली)बूंदी भिजवाई ।इनमें से एक मूर्ति चारभुजा मंदिर तिलक चौक बूंदी और दूसरी कल्याण जी के नाम से बारां में स्थित है।