मुख्य सामग्री पर जाएँ
Jai Bhole लोगो Jai Bholeजय भोले 1

Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख

Chhath (छठ पूजा) | छठ पूजा एवँ महत्व

छठ पूजा एवँ महत्व उत्तर भारत के राज्य विशेषतौर पर बिहार और उत्तरप्रदेश में इस छठ पर्व को मुख्य पर्व माना जाता है...

chhath puja

इस लेख/कथा के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर लाभ ले सकते हैं।



छठ पूजा एवँ महत्व

कार्तिक माह में दिवाली के ठीक छठवें दिन से शुरू होने वाले सूर्य उपासना के सबसे बड़े पर्व छठ पूजा की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। उत्तर भारत के राज्य विशेषतौर पर बिहार और उत्तरप्रदेश में इस छठ पर्व को मुख्य पर्व माना जाता है, जिसकी तैयारियों में लोग कई दिन पहले से लग जाते हैं।

प्रथम दिन :- कार्तिक शुक्ल की षष्ठी तिथि से प्रांरभ होकर लगातार 4 दिनों तक चलने वाले इस सूर्य उपासना का महापर्व उत्तरभारत का विशेष त्यौहार है, जिसे छठ पूजा, डाला छठ, छठी माई, छठ, छठ माई पूजा, सूर्य षष्ठी पूजा आदि कई नामों से जाना जाता है। इस वर्ष चूँकि दिवाली 14 नवंबर को मनाई गयी है इसलिए छठ की शुरुआत दिवाली के चार दिन बाद 18 नवंबर को नहाय खाय के साथ होगी। छठ के प्रथम दिन यानी नहाय खाय के दौरान मान्यता अनुसार व्रती स्नान आदि कर नए वस्त्र धारण करते हैं और इस दौरान घर में केवल शाकाहारी भोजन ही बनाया और व्रती द्वारा खाया जाता है। ध्यान रहे इस समय व्रती के भोजन करने के पश्चात ही घर के बाकी सदस्य भोजन ग्रहण करते हैं।

दूसरे दिन :- दूसरे दिन को खरना कहते हैं। यही वो दिन होता है जिस दिन से महिलाएं और पुरुष छठ पर्व के व्रत की शुरुआत करते हैं। इस दौरान रखे जाने वाले व्रत को छठ व्रती कहते हैं। व्रत 2020 में खरना 19 नवंबर को मनाया जाएगा। इसी दिन व्रती पूरा दिन निर्जला रहकर छठ मैया की पूजा करते हैं और इसके बाद शाम के समय छठ का विशेष प्रसाद: चावल, दूध के पकवान, ठेकुआ (घी, आटे से बना प्रसाद) बनाया जाता है। प्रसाद के साथ ही फल, सब्जियों से भी छठ की पूजा की जाती है। इस दिन गुड़ की खीर बनाने का भी विधान है।

तीसरे दिन :- छठ के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्‍य देने का विधान होता है। इस दौरान तीसरे दिन शाम यानी सांझ के अर्घ्‍य वाले दिन सुबह से ही शाम के पूजन की तैयारियाँ शुरू कर दी जाती है। इस बार शाम का सूर्य अर्घ्‍य 20 नवंबर को दिया जाएगा। इस दौरान छठ व्रती पूरे दिन निर्जला व्रत करते हुए शाम के पूजन की तैयारियाँ भी करते हैं। तीसरे दिन शाम के वक़्त पास ही की किसी पवित्र नदी, तालाब, कुण्ड आदि में खड़े होकर ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हुए उसे नमस्कार किया जाता है। इसके बाद शाम की पूजा के बाद अगली सुबह यानी चौथे दिन की पूजा की तैयारियाँ रात से ही शुरू हो जाती हैं।

चतुर्थ दिन :- छठ पूजा के चौथे दिन यानी दिवाली के सात दिन बाद (सप्तमी) की भोर में ही सूर्योदय के समय भी सूर्यास्त वाली उपासना की प्रक्रिया को दोहराया जाता है। इस वर्ष सप्‍तमी तिथि 21 नवंबर को है। इस दौरान किसी पवित्र नदी, तालाब, कुण्ड आदि में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हुए उसे नमस्कार किया जाता है और फिर विधिवत पूजा कर प्रसाद बाँटा जाता है और इस तरह चार दिवसीय छठ पूजा संपन्न होती है।

🙏 दिव्य संकल्प

अपनी मनोकामना के लिए संकल्प के साथ पाठ या पूजा करवाएं।

Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।

Articles for you
importance and use of copper vessel
👁️ 8,638

importance and use of copper vessel

·

वाराह पुराण के अनुसार ताम्र का महत्व,आखिर पूजा में ताम्र पात्र ही क्यो ज्यादा उपयोग करते है,आध्यात्म एवँ विज्ञान में ताम्र पात्र का महत्व

सावन में बाल कटवाना: क्यों माना गया है अशुभ? जानिए धार्मिक व वैज्ञानिक कारण
👁️ 5,619

can we cut hair in sawan

·

सावन में बाल कटवाना सही या गलत? जानिए चतुर्मास में बाल न कटवाने का धार्मिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक कारण।

how to worship maa chandraghanta on navratri day 3 puja vidhi and beej mantra
👁️ 5,252

how to worship maa chandraghanta on navratri day 3 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

माँ चंद्रघंटा पूजन,बीज मंत्र,पाठ,कवच एवं भोग: माँ दुर्गा की तृतीय शक्ति का नाम चंद्रघंटा है नवरात्रि विग्रह के तीसरे दिन इन का पूजन किया जाता..

cow worship on bach baras
👁️ 9,848

cow worship on bach baras

·

बछ बारस का पर्व एवं महत्व,एक माँ अपने पुत्र के उज्ज्वल भविष्य की उन्नति एवँ लंबी स्वस्थ आयु की कामना के लिए इस व्रत को करती है

Gita Ke Updesh: भगवत गीता के 7 उपदेश जो बदल सकते हैं आपका जीवन
👁️ 6,016

preaching of bhagavad gita

·

भगवत गीता के 7 अचूक उपदेशों से जानिए जीवन, कर्म, आत्मा और क्रोध पर श्रीकृष्ण का ज्ञान, जो आपके विचारों और जीवन को दिशा दे सकता है।

भगवान को पाने के लिए कितने लाख बार नाम जप करना चाहिए? प्रेमानंद महाराज ने बताया भक्ति का असली रहस्य
👁️ 0

premanand maharaj naam jap

·
pravachan + radha +

क्या भगवान को पाने के लिए लाखों बार नाम जप करना जरूरी है? प्रेमानंद महाराज के प्रवचन से जानिए नाम जप की सही संख्या, सच्ची भक्ति का रहस्य और भगवान को पाने का प्रेमपूर्ण मार्ग। राधे-राधे!

कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ
👁️ 8,370

कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ

·

आप निम्न उपायों से पता लगा सकते है कि आप पर कोनसी शक्ति की कृपा है,कौन सी ईश्वरीय शक्ति मदद कर रही है आपकी...

नवरात्रि पूजन विधि 2026 | सामग्री लिस्ट व मंत्र हिंदी में – Jai Bhole
👁️ 5,480

navratri pujan vidhi

·
navratri + puja vidhi +

नवरात्रि 2026 में घर पर पूजा कैसे करें? जानें पूजन विधि, सामग्री लिस्ट और मंत्र हिंदी में – आसान भाषा में सम्पूर्ण जानकारी।

Dussehra 2026: दशहरा कब है? विजयादशमी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
👁️ 8,678

vijayadashami pujan vidhi

·
puja vidhi + Dussehra +

दशहरा 2026 कब है? जानिए विजयादशमी की तारीख, शुभ मुहूर्त, दशहरा पूजा विधि, शमी पूजा, अपराजिता पूजन और रावण दहन का महत्व। जानें दशहरा क्यों मनाया जाता है और विजयादशमी से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं।

Ganesh Chaturthi date 2024 Pujan Vidhi | Ganesh Chaturthi Pujan Vidhi
👁️ 7,542

Ganesh Chaturthi Pujan Vidhi

·

गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त, गणेश चतुर्थी के दिन कैसे करे श्री गणेश का पूजन, गणेश चतुर्थी पूजन से परिवार में आएगी सम्पन्नता

हनुमान जी का विवाह क्यों और किससे हुआ था? जानिए पूरा रहस्य
👁️ 8,667

hanuman ji ke vivah ki kahani

·
Hanuman + story + katha +

हनुमान जी के विवाह का रहस्य जानिए हनुमान जी का विवाह क्यों हुआ, उनकी पत्नी कौन थीं, उनके पुत्र का उल्लेख कहां मिलता है और पराशर संहिता क्या बताती है।

Rudraksh पहनने के 6 लाभ | जानिए रुद्राक्ष पहनने से कैसे होते है रोग दूर
👁️ 8,305

Rudraksh ke labh

·

जानिए रुद्राक्ष पहनने से कैसे होते है रोग दूर रुद्राक्ष पहनने से विवाह की बाधा होगी दूर और घर में बानी रहेगी शांति..

Why do Tilak apply only on head and its benefits
👁️ 7,125

Why do Tilak apply only on head and its benefits

·

मस्तक पर तिलक क्यों लगाया जाता है अनामिका उंगली से ही क्यो लगाते है तिलक शरीर की नाड़ियों का सम्बंध तिलक से कैसे...

Yam Puja Vidhi on Dhanteras in Hindi
👁️ 9,706

dhanteras yam pujan

·

धनतेरस यम पूजा: धनतेरस के दिन यमदेव की पूजा की जाती है। माना जाता है की इस दिन यमदेव का पूजन करने से यमदेव हमें अकालमृत्यु का भय दूर करते है..

जानिए महाशिवरात्रि 2026: shivratri कब है, shiv ratri timings और इसका आध्यात्मिक महत्व
👁️ 9,741

maha shivratri 2026

·

Shivratri 2026 kab hai? Mahashivratri 2026 date, time, Nishita Kaal, puja vidhi और why we celebrate Mahashivratri जानें।

प्रतिदिन Yoga के 7 फायदे | योग करने से कोरोनावायरस के समय होंगे ये 7 लाभ
👁️ 7,147

yoga ke fayede

·

योग के शैझिक पाठ्यक्रम में शामिल करने लाभ, प्रतिदिन योग के फायदे शरीर की कैलोरीज सही तरह से खत्म नहीं हो पाती इस कारण कई

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section
🗨️