Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख
vishnu chalisa benefits in hindi | विष्णु चालीसा पढ़ने के 7 लाभ
vishnu chalisa benefits in hindi, Vishnu Chalisa पढ़ने से व्यक्ति के जीवन में धन, बल, यश की प्राप्ति होती है..
इस चालीसा के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर पाठ कर सकते हैं।
विष्णु चालीसा के फायदे / लाभ ( Benefits of vishnu chalisa )
विष्णु चालीसा पढ़ने से व्यक्ति के जीवन में धन, बल, यश की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु निराकार परब्रह्म है, जिन्हें वेदों में साक्षात ईश्वर कहा है। वैदिक काल से ही भगवान विष्णु सम्पूर्ण विश्व की सर्वोच्च शक्ति व नियन्ता के रूप में हमेशा मान्य रहे है । भगवान विष्णु के नाम जपने से हर व्यक्ति अपने जीवन मे विशेष तरक्की करते हुए निरन्तर आगे बढ़ता रहता है। जब जब भी पृथ्वी पर संकट आया है भगवान विष्णु ने अवतार लेकर उस संकट से उनके भक्तों को निकाला है।
1. सुख - भाग्य में वृद्धि ( Increase in happiness ):-
भगवान विष्णु को जगत का पालनहार कहा जाता है। नित्य विष्णु चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति के सुख व भाग्य में वृद्धि होती है। भगवान विष्णु के आशीर्वाद से नित्य विष्णु चालीसा का पाठ करने वाला व्यक्ति हर सुख का भागीदार बनता है उसे कभी भी किसी चीज की कमी नही होती है।
2. धन ,बल , ज्ञान की प्राप्ति ( Gain of wealth, power, knowledge ):-
विष्णु चालीसा का नित्य पाठ करने से व्यक्ति को ज्ञान व विवेक मिलता है। उसी ज्ञान से व्यक्ति धन अर्जित करते हुए अपने सभी कार्य सम्पूर्ण करता है। विष्णु चालीसा का पठन करने से व्यक्ति का मन एकाग्रचित्त होता है जिससे व्यक्ति का आत्मबल बढ़ता है। भगवान विष्णु ज्ञान के सर्वेसर्वा है। भगवान विष्णु की चालीसा का पाठ करने से माँ लक्ष्मी की भी पूर्ण रूप से कृपा मिलती है।
3. विष्णु चालीसा का पाठ करने से गुरु दोष (Guru Dosh) होता है समाप्त:-
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए विशेष दिन माना जाता है । इस दिन भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करकर विष्णु चालीसा का पाठ करने से गुरु दोष समाप्त होता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु एवँ माँ लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने घी का दीपक लगा कर भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाकर , पीले पुष्प व केले का भोग लगाकर विष्णु चालीसा का नित्य पाठ करने से व्यक्ति के गुरु दोष की समाप्ति होती है ।
4. विष्णु चालीसा का पाठ करने से विवाह की बाधा होती है समाप्त ( Remedy for Marriage ):-
अगर किसी व्यक्ति के विवाह में बाधा आ रही है तो भगवान विष्णु की पीले वस्त्र पहनकर पूरे विधि विधान से पूजा कर विष्णु चालीसा का पाठ करने से विवाह में आ रही बाधा समाप्त होती है।
5. घर मे खुशनुमा माहौल ( happy atmosphere at home ):-
भगवान हरि विष्णु की चालीसा का नित्य पाठ करने से पूरे घर परिवार में ख़ुशनुमा माहौल रहता है। जिस घर मे हरि के नाम का स्मरण होता है उस घर से दरिद्रता भाग जाती है ,सभी प्रसन्न व स्वस्थ रहते है ।सभी को मानसिक शांति का अनुभव होता है।
6. दाम्पत्य जीवन मे सुख ( Happiness in married life ):-
श्री हरि भगवान विष्णु चालीसा का नित्य पाठ करने से व्यक्ति के दांपत्य जीवन मे सभी कलह समाप्त हो जाती है एवँ समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। जीवनसाथी के साथ अदभुत प्रेम का अनुभव होता है।
7. मनवांछित फल की प्राप्ति हेतु ( Getting desired result ):-
अगर व्यक्ति श्री हरि लक्ष्मीपति भगवान विष्णु की चालीसा का नित्य सच्चे मन से , पूरी आस्था के साथ पठन करता है तो उस व्यक्ति की हर एक ईच्छा पूर्ण होती है। उस व्यक्ति को कभी भी कोसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नही पड़ती है।